अंधकार को दूर कर जो प्रकाश फैला दे

अंधकार को दूर कर जो प्रकाश फैला दे
बुझी हुई आश में विश्वास जो जगा दे
जब लगे नामुमकिन कोई भी चीज
उसे मुमकिन बनाने की राह जो दिखा दे वो है शिक्षा
हो जो कोई असभ्य, उसे सभ्यता का पाठ पढ़ा दे..
अज्ञानी के मन में, जो ज्ञान का दीप जला दे..
हर दर्द की दवा जो बता दे.. वो है शिक्षा
वस्तु की सही उपयोगिता जो समझाए
दुर्गम मार्ग को सरल जो बनाए
चकाचौंध और वास्तविकता में अन्तर जो दिखाए
जो ना होगा शिक्षित समाज हमारा
मुश्किल हो जाएगा सबका गुजारा।।
इंसानियत और पशुता के बीच का अन्तर है शिक्षा..
शांति, सुकून और खुशियों का जन्तर है शिक्षा
भेदभाव, छुआछुत और अंधविश्वास दुर भगाने का मन्तर है शिक्षा
जहाँ भी जली शिक्षा की चिंगारी
नकारात्मकता वहाँ से हारी
जिस समाज में हों शिक्षित सभी नर-नारी
सफलता-समृद्धि खुद बने उनके पुजारी।।
इसलिए आओ शिक्षा का महत्व समझें हम
आओ पूरे मानव समाज को शिक्षित करें हम ||
– ज्योति सिंहदेव

No comments:

Post a Comment

किसान की जमीन को गलत तरीके से बहला फुसला कर के कब्जे में किया

  किसान  की  जमीन  को गलत तरीके  से  बहला  फुसला कर के                                            कब्जे  में किया ...

hasy kavita